बदलेगा झारखंड में मौसम का मिजाज

रांचीः झारखंड में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। रांची मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य के कुछ जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। बारिश होने की भी संभावना है। कुछ स्‍थानों पर तेज हवा भी चल सकती है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर बोकारो, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, धनबाद, गिरिडीह, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *