दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो नेता प्रभात कुमार ने दी श्रद्धांजलि
लातेहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर झामुमो नेता प्रभात कुमार ने अपने आवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने गुरुजी के झारखंड आंदोलन, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की रक्षा तथा राज्य निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गुरुजी के बताए मार्ग पर चलकर समाज और राज्य के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अंकित पाण्डेय, विशाल कुमार, लालदीप यादव एवं राजू विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


