गढ़वा में बवाल,पारिवारिक विवाद से पुलिस टीम पर भड़के ग्रामीण, 10 लोग घायल

रांची: गढ़वा जिले के गुरदी गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार को ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें छह पुलिसकर्मियों समेत 10 लोग घायल हो गए। दो पुलिसकर्मी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है और स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।मामला तब शुरू हुआ जब शनिवार रात को गुरदी गांव निवासी तकशीर खान ने अपनी पत्नी रकीबा खातून के साथ मारपीट की। रविवार को रकीबा खातून के पिता और अन्य रिश्तेदार गांव पहुंचे और दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश की। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और ग्रामीणों ने रकीबा के परिवार पर हमला कर दिया। हालात बिगड़ते देख सूचना पर पहुंची पुलिस टीम भी विवाद शांत कराने की कोशिश में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *