विकास और सुशासन के प्रेणता थे अटल बिहारी वाजपेई : संजय कुमार जयसवाल

रांची : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर रविवार को भाजपा प्रदेश के समिति सदस्य संजय कुमार जयसवाल ने रांची के पहाड़ी मंदिर दुर्गा मंदिर काली मंदिर हनुमान मंदिर सहित विभिन्न जगहों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया l
  श्री जायसवाल ने कहा कि अटल जी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय जी के साथ संगठन में वैचारिक सिद्धांतों के साथ विभिन्न स्तरों पर कार्य किया आम जनमानस तक विभिन्न विषयों पर संगठन के विचार और कार्यक्रम पहुंचाने के काम किए उनके ओजस्वी भाषण से जनता मंत्रमुग्ध हो जाया करते थे वहीं दूसरी और कवि और संपादक के रूप में लेखनी भी अद्भुत थी
संगठन नीति और सिद्धांत का प्रचार करते थे। संवाद सहयोगी सक्रियता से लोगों को जोड़ने की उनकी अद्भुत क्षमता थी।  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के कार्यकाल को भी हम स्वर्णकाल कह सकते हैं। अटल जी की सरकार में जहां एक परमाणु परीक्षण से देश को गौरव हासिल हुआ। वहीं दूसरी ओर झारखंड राज्य के जन्मदाता उन्होंने मोराबादी मैदान की सभा में घोषणा किए थे कि आप मुझे सांसद दो मैं आपको झारखंड अलग राज दूंगा और राजग की सरकार बनते ही झारखंड अलग राज्य का सपना पूर्ण हुई अटल बिहारी वाजपेई जी हमेशा से झारखंड कैसे विकास की ओर बढ़े झारखंड हमारे कैसे आगे बढ़े इस पर हमेशा चिंतन किया करते थे आज उनके जन्मदिन पर हम उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला के मंत्री शुभम कुमार जायसवाल सुखदेव नगर मंडल के महामंत्री राजकुमार जयसवाल जावेद खान अविनाश राय तरुण कुमार जायसवाल रणधीर कुमार नितेश कुमार अंकित राजपाल सुमित बराईक साकेत चौधरी समीर कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *