रांची में आयोजित’साइकिल ऑन संडे’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग

रांची: भारतीय खेल प्राधिकरण, शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन झारखंड एवं फिट इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को रांची के मोराबादी मैदान में ‘साइकिल ऑन संडे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम में झारखंड चैंबर के अध्यक्ष परेश ग़टानी, भारतीय खेल प्राधिकरण के सहायक निदेशक करण , शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन झारखंड के अध्यक्ष रेणु साहनी, सचिव लाल प्रमोद कुमार सिंह,सह सचिव मुकेश सिंह, मृत्युजंय सिंह, अदिति सिंह और मार्शल आर्ट कोच लव कुमार समाजसेवी बबलू महतो, रमेश बैठा, सांसद प्रतिनिधि राकेश चौधरी
वरिष्ठ कोच भारतीय खेल प्राधिकरण विनोद कुमार उपस्थित थे। इन सभी ने मिलकर कार्यक्रम का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।
इस आयोजन में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और मोराबादी मैदान का एक चक्कर साइकिल से लगाकर समाज को स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम ने स्वस्थ जीवन के महत्व को प्रमोट किया और साइकिल चलाने की आदत को बढ़ावा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *