ग्राम वन प्रबंधन व संरक्षण समिति ने चलाया जंगल बचाओ अभियान

कुजू : ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति कुजू के तत्वावधान में रविवार को कुजू के विभिन्न क्षेत्रों में घुम-घुम कर जंगल बचाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लोगों के बीच जाकर जंगल बचाने को लेकर जागरूक करते हुए जंगल की रक्षा करने की अपील किया। साथ ही लोगों से कहा कि आप जंगल को ना काटें और नाही जंगल में आग लगाए। इस अभियान में वन विभाग कर्मियों के अलावे मुखिया सहित क्षेत्र के ग्रामीण महिला पुरुष शामिल थे। अभियान को जुलूस के रूप में क्षेत्र के कुजू बस्ती, मच्छखंदवा, भुइयां टोली, मुरपा बस्ती, चटनिया बस्ती, केबी गेट, आजाद बस्ती, शिबू टोला आदि विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए, लोगों के बीच जंगल बचाने का संदेश दिया गया। मौके पर कुजू पश्चिमी पंचायत मुखिया नीतू देवी, कुजू पूर्वी मुखिया अशोक कुमार, वंरक्षी रंजीत कुमार कुशवाहा, पवन कुमार, वन समिति अध्यक्ष रंजीत कुमार, वार्ड सदस्य शंकर महतो, सुखदेव महतो, उमेश महतो, रामदेव प्रसाद, दिलीप महतो, रतन प्रसाद, अविनाश कुमार, ओमप्रकाश कुमार, किरण देवी, यशोदा देवी, सरिता देवी, रिंकू देवी, प्रीति कुमारी, फूलमती देवी, पूनम देवी, साबिर मुंडा, सुजल कुमार आदि काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *