उपायुक्त संदीप कुमार ने किया अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास का निरीक्षण

लातेहार :उपायुक्त संदीप कुमार ने अनु सोमवार को सूचित जाति बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, विद्युत, शौचालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने  कहा कि छात्राओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उपायुक्त ने छात्रावास प्रबंधन को नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा छात्राओं की पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने छात्रावास भवन की आवश्यक मरम्मत एवं जीर्णोद्धार की आवश्यकता को देखते हुए कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को छात्रावास के जीर्णोद्धार हेतु विस्तृत प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को प्राक्कलन तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अनिल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, संबंधित अधिकारी एवं छात्रावास प्रबंधन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *