विद्यापति स्मारक समिति ने सरहुल सेवा शिविर का किया आयोजन
रांची: प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर विद्यापति स्मारक समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कचहरी चौक पर सरहुल सेवा शिविर लगाया गया। सरहुल शोभायात्रा में शामिल लोगों को सम्मानित किया गया। लोगों में शरबत एवं चना का वितरण किया गया। सरहुल शोभायात्रा में आए लोगों को स्वागत के साथ ही सरहुल के नए फूल की फूलखोंसी की गई। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर प्रकृति के पर्व सरहुल की शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर विद्यापति स्मारक समिति ने पूरे झारखंड वासियों को सरहुल की शुभकामनाएं दी है। समिति ने बताया कि यह पर्व प्रकृति और मानव के बीच के अटूट रिश्ता को दर्शाता है और प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देता है। इस अवसर समिति के अध्यक्ष बच्चा राम झा ने कहा कि हम सभी लोगों को मिल जुलकर आपसी सौहार्द और एकजुटता के साथ इन परम्पराओं को आगे बढ़ाने की जरूरत है ताकि आने वाली पीढ़ी भी झारखंड की संस्कृति और रीति रिवाज को संरक्षित करने के लिए प्रेरित हो। इस मौके पर डॉ बच्चा राम झा, श्री राम मिश्र, बी के झा, अमरेंद्र मोहन झा, दिलीप झा, श्रेष्ठ नारायण झा, कमलाकांत झा, निर्भयकान्त झा, सतीश चंद्र झा, रंजीत लाल दास, शिवराम मिश्र , प्रवीण मिश्रा, संतोष झा, संजीव कुमार, मृत्युजय झा आदि मौजूद थे।



