झारखंड के मोराबादी मैदान में भव्य कृषि मेला का आयोजन कल से

रांची :झारखंड सरकार के कृषि, उद्यान, सहकारिता और पशुपालन विभाग द्वारा रांची के मोराबादी मैदान में झारखंड कृषि व्यापार मेला – 2026 का भव्य आयोजन 16 से 18 जून तक आयोजित किया गया है, जिसका उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन करेंगे।
इस मेले में विभिन्न प्रकार के नवीनतम कृषि यंत्र, झारखंड के विभिन्न जिलों से कृषि और उद्यानिकी से जुड़े उत्कृष्ट फल एवं सब्जियां, सर्वोत्तम उत्पादन के तरीके, किसानों के लिए जरूरी उत्पाद और ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्रियों का प्रदर्शनी और विपणन किया जाएगा।
एपीपी एग्रीगेट खूंटी से जुड़ी रांची, खूंटी, गुमला और लोहरदगा की महिला समूहों द्वारा मशरूम और मशरूम से निर्मित मूल्यसंबर्धन उत्पाद मशरूम अचार, बड़ी, पापड़, मिक्चर , चाॅकलेट, मशरूम मरूआ लड्डू, पेडा आदि आकर्षण का केंद्र होगा। इस आशय की जानकारी फर्म के निदेशक, प्रभाकर कुमार ने दिया। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन और मशरूम निर्मित उत्पादों से झारखंड की लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *