महिला पुलिस पदाधिकारियों के बीच स्कूटी का वितरण

गणादेश ब्यूरो
पाकुड़: जिले के आठ थाना के महिला हेल्प डेस्क की महिला पुलिस पदाधिकारियों के बीच बुधवार को एसपी हरदीप पी जनार्दनन ने स्कूटी का वितरण किया। मौके पर एसपी के साथ मुख्यालय डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद मौजूद थे।
एसपी ने कहा कि भारतीय गृह मंत्रालय सीआईडी विभाग के द्वारा हैल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिस पदाधिकारियों को वितरण करने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया गया है। जिसमे स्कूटी, मोबाइल टेब आदि सामग्री शामिल है। जिले के आठ थाना में पदस्थापित महिला पदाधिकारियों के बीच स्कूटी का वितरण किया गया। शेष सामग्री का भी जल्द वितरण कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि महिला पदाधिकारियों को अब काम करने में काफी आसानी होगी। किसी भी महिला के शिकायत पर हेल्प डेस्क के पदाधिकारी शिकायतकर्ता के घर जाकर उसके समस्या का जल्द समाधान करेगी। जिले के नगर, मुफ्फसिल, हिरणपुर, महेशपुर, अमड़ापाड़ा, पाकुड़िया, महिला सहित आठ थाना के हेल्प डेस्क के महिला पदाधिकारी के बीच स्कूटी वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *