विद्यापति स्मारक समिति ने धूम-धाम से मनाया देवोत्थान एकादशी

रांची: विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में देवोत्थान एकादशी धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में समिति के सभी सदस्यों के द्वारा आदिकवि विद्यापति रचित जय-जय भै‍रवि असुर भयाउनि, पशुपति भामिनी माया…से मां काली की स्तुति की गई। तत्पश्चात सम्पूर्ण जगत के पालनकर्ता श्री विष्णु को जगाया गया एवं केतारी के सिंहासन पर बैठाकर सत्यनारायण भगवान की पूजा कर विश्वकल्याण की कामना की गई। इस पूजा में पंडित वरुण कुमार मिश्र एवं यजमान संतोष झा रहे। इस भव्य पूजा के बाद समिति के द्वारा लोगों में प्रसाद वितरित किया गया।
समिति के अध्यक्ष लेखानंद झा ने बताया कि आज भगवान विष्णु 5 माह की निद्रा के बाद जगे हैं, इसके बाद से हीं सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। आज के दिन लोग घरों में भगवान सत्यनारायण की कथा और तुलसी-शालिग्राम के विवाह का आयोजन भी करते हैं। आज से सभी मांगलिक आयोजनों की शुरुआत हो जाएगी। चातुर्मास में मांगलिक आयोजनों पर विराम लग गया था, जिस वजह से विवाह, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश सहित विभिन्न मांगलिक कार्य बंद था। उन्होंने यह भी बताया कि भगवान के सोकर उठने की खुशी में देवोत्थान एकादशी मनाया जाता है। आज से सृष्टि को भगवान विष्णु संभालेंगे। अतः विद्यापति स्मारक समिति के द्वारा देवोत्थान एकादशी के शुभ अवसर पर जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु से सम्पूर्ण विश्व के शांति एवं कल्याणार्थ पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर उदित नारायण ठाकुर, श्रेष्ठ नारायण झा, डॉक्टर बच्चा राम झा, अमरेंद्र मोहन झा, बी के झा, रंजित लाल दास, संजीव ठाकुर, रविकांत झा, कृतेष झा, सत्यनारायण लकड़ा, बाना मुंडा, दीपक जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *