जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया

पटना। नेहरू युवा केन्द्र,पटना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के तत्वाधान में बिहटा प्रखण्ड परिसर में स्थित कुशल युवा केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला के तहत भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातिय गौरव दिवस का आयोजन किया जा रहा है जनजातिय गौरव दिवस के तहत 26 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक नीरज कुमार ने बताया की भारतीय समाज में आदिवासीयों के महत्व को भारत सरकार ने स्वीकार करते हुए 2021 नवंबर 15 को भगवान बिरसा मुंडा जयंती को जनजातिय गौरव दिवस के रूप में घोषणा की भगवान बिरसा मुंडा के महत्व को सजीव रखने हेतु प्रत्येक वर्ष नवंबर 15 को जनजातिय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है वह भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, धार्मिक नेता और लोकनायक थें कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बबलु कुमार के द्वारा किया गया इस मौके पर गणेश कुमार, रंजीत कुमार, टोनी कुमार, अनिरुद्ध कुमार मिश्रा, सिम्पल कुमारी, विक्की कुमार, राजा कुमार संस्थान के सभी बच्चें मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *