टोटो चालकों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल
राँची: अरगोड़ा पुराना चौक के पास ऑटो और टोटो चालकों से अवैध वसूली को लेकर एक बार फिर वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वसूली करने वाले लोग न केवल चालकों से पैसे मांग रहे हैं, बल्कि एक यात्री के साथ मारपीट भी कर रहे हैं। वायरल तस्वीरें और वीडियो इलाके में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस घटना को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि व्यवस्था किस हद तक विफल नजर आ रही है और असामाजिक तत्वों के हौसले कितने बुलंद हैं।”



