यूपीए गठबंधन अब इंडिया कहलाएगा,भाजपा, जदयू,राजद और कांग्रेस के नेताओं ने दिया अपना अपना तर्क…

रांची: 24 की जंग के लिए विपक्षी दल पूरी तरह से तैयार हैं। बेंगलुरु में हुई बैठक के बाद विपक्षी गुट ने इसका नाम इंडिया रख दिया।

इसका फुल फॉर्म इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस है। वहीं भाजपा सांसद संजय सेठ ने विपक्षी गुट इंडिया पर तंज कसते हुए कहा कि इनलोगों को न सुप्रीम कोर्ट,चुनाव आयोग, ईवीएम और न तो जनता पर विश्वास है। 76साल चल रहा है,इंडिया का नाम भारत है,यह क्या रख रहे हैं,आप कोई विदेश में नहीं रह रहे हैं जो अपना नाम इंडिया रख लो। ये लोग भ्रम में हैं और अभी पिकनिक मनाने बेंगलुरु गए हैं। मीडिया में फोटो सेशन होगा और कुछ भी नहीं होना है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त को लालकिला से कहा था कि यह वर्ष भ्रष्टाचार पर प्रहार करने वाला वर्ष है। यह प्रहार हो रहा है,इससे तिलमिला रहे हैं। जीतने लोग बैठक में गए हैं सभी बेल पर हैं।जनता सब जान रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव में इनको जवाब देगी।
वहीं जेडीयू के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में विपक्षी एकता आज देखने को मिल रहा है। आज26 पार्टी एक साथ भाजपा के खिलाफ मुखर हो गई है। इससे भाजपा के पेट में दर्द होने लगा है।
उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता से भाजपा डर गई है,इसलिए अनाप शनाप बयान दे रहे हैं। इंडिया में हमलोग रहते हैं और विपक्षी गुट का नाम इंडिया रखा गया है। भाजपा के बड़े बड़े नेता घबरा गए हैं। इसलिए पीएम मोदी एनडीए की बैठक कर रहे हैं। जिसकी कोई पूछ नहीं हो रही उसे पकड़ पकड़ कर एनडीए में शामिल करवा रहे हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया एनडीए को धूल चटाने का काम करेगा।
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि 26 विपक्षी दलों की एकता और गठबंधन देख भाजपा हताश और निराश है।नया नामकरण इंडिया रखने से भी भाजपा नेताओं में पेट दर्द शुरू हो गया है। भाजपा को आभास हो चुका है कि आने वाला 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की नैया डूबने वाली है, इसलिए निराश और हताश है।
देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा झूठे वादे ,झूठे सगूफे के आलवे कुछ नही दे सकती।जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है मंहगाई से जनता त्रस्त है , इस पर भाजपा नेता नहीं बोलते लेकिन जब गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया तो भाजपा में इतनी बेचैनी क्यों है। भारत को आजाद कराने में भाजपा का क्या भूमिका है ,भाजपा आरएसएस के कितने लोगों ने शहादत दी ।इंडिया के लिए भाजपा नेताओं ने क्या किया ।इंडिया सबके लिए है इसलिए भाजपा को इतना दर्द नहीं होनी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि 24 की लड़ाई से पहले भाजपा घबरा गई है। विपक्षी एकता को देखकर भाजपा छोटे छोटे दलों को एनडीए में शामिल करा रही है। इससे भाजपा को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है। 24 की लड़ाई में एनडीए इंडिया से हार जायेगी,जनता ने यह मन बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *