रांची के कांके रोड में नए ब्रांच मेरे नन्हे कदम प्ले स्कूल प्री-प्राइमरी का केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने उद्घाटन किया

गणादेश,रांची: राजधानी रांची के कांके रोड के कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल स्थित है मेरे नन्हे कदम प्ले स्कूल प्री-प्राइमरी का उद्घाटन शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फीता काट कर किया।
इस मौके पर स्कूल के नन्हे नन्हे बच्चों ने केंद्रीय मंत्री को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। बच्चों के द्वारा फूल पाकर मंत्री खुश हुए। इसके बाद सभी बच्चों के साथ तस्वीर खिंचवाया। वहीं
स्कूल की निदेशक विभा सिंह ने बताया कि स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को उत्कृष्टता के साथ कराने के लिए हर संभव सुविधा दी गई है। जैसे बाकी तीन शाखाएं “क्वालिटी ऑफ एजुकेशन” और “एक्सीलेंस इन चाइल्ड केयर” को प्राथमिकता देता है, वैसे ही नई शाखा भी समान रूप से संचालित होगी।
स्कूल का उद्देश्य बच्चों की प्राथमिक शिक्षा के स्तर को राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता प्रदान करना है । स्कूल का इंफ्रास्ट्रक्चर बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रख कर बनाया गया है। इसलिए स्विमिंग, डांस, स्टेज परफॉरमेंस, पब्लिक स्पीकिंग और एक्टिविटी बेस्ड एजुकेशन के द्वारा बच्चों की पर्सनालिटी डेवलपमेंट पे धयान दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा लाइन टैंक रोड (फ़िरयालाल के पीछे), अशोक नगर (ए-376) और रामगढ़ (बिजुलिया) में स्कूल का ब्रांच है। यह चौथा ब्रांच है।
वहीं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने स्कूल के नया ब्रांच के उद्घाटन पर स्कूल निदेशक को बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि शिक्षा के क्षेत्र इस परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हमें उम्मीद है कि इस नए ब्रांच में भी बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ साथ संस्कार दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *