केंद्रीय मंत्री जीतन मांझी का सवाल,अपराध राजद करवाए और निशाना सरकार पर
पटना। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सवालिया लहजे में पूछा कि बिहार में अपराध राजद के लोग करवाते हैं और सवाल सरकार से पूछते हैं? ऐसा कैसे चलेगा? उन्होंने बिहार की सियासत में राजद व अन्य विपक्षी दलों पर अपराध को लेकर जोरदार हमला बोला?बिहार में अपराध को लेकर एनडीए सरकार के ऊपर सवाल खड़ा करने वालों पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। श्री मांझी ने कहा है कि बिहार में अपराध राजद वाले कराएं ?और तोहमत सरकार पर लगे यह कैसा इंसाफ है? जो लोग भी सरकार के ऊपर अपराध को लेकर तोहमत लगा रहे हैं? क्या वह गठबंधन धर्म का पालन कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि
जो लोग आज अपराध को लेकर सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं? उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि अब बिहार के मुख्यमंत्री निवास में माफियाओं की खातिरदारी नहीं होती है। बिहार में दो दशक पहले ही यह दौर खत्म हो चुका है।
केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि अब बिहार में माफियाओं को ठोक दिया जाता है। लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाना आसान है! लेकिन गठबंधन धर्म का पालन करना ज्यादा भी मुश्किल नहीं। बिहार में चुनाव के समय विरोधियों की साजिश के इस दौर में मजबूती से साथ खड़े रहने की जरूरत है। हर तरह के अपराध के बावजूद बिहार की पुलिस कार्रवाई कर रही है। अपराधी पकड़े जा रहे हैं और उनका ट्रायल भी हो रहा है लेकिन जरूरत है गठबंधन के धर्म को निभाते रहने की और विरोधियों के साजिश को नाकाम करने की।

