केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कृषि मंत्री का अतिरिक्त पदभार संभाला

दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिला है। शुक्रवार को अर्जुन मुंडा ने कृषि भवन स्थित मंत्रालय में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का अतिरिक्त पदभार संभाला।श्री मुंडा ने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की।श्री मुंडा ने भारत के अन्नदाता किसान भाईयों के बीच काम करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *