सोनिया गांधी पर ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेसी सड़क पर, किया सत्याग्रह

सत्याग्रह में दो मंत्री और आधे दर्जन विधायक रहे उपस्थित

रांची : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के द्वारा पूछताछ करने के विरोध में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के समक्ष सत्याग्रह आंदोलन पर बैठे। सत्याग्रह धरना में कृषि मंत्री बदल,रामगढ़ विधायक ममता देवी, विधायक उमाशंकर अकेला,राजेश कच्छप सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार बदले की राजनीति कर रही है। इसी के तहत ईडी के माध्यम से सोनिया गांधी पर बदले की कार्रवाई के तहत पूछताछ कर रही है। ईडी का काम और भी बहुत कुछ है। विधायकों को खरीद परोक्ष भाजपा कर रही है, उसपर ईडी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।गैरभाजपा शासित राज्यों और गैर भाजपा नेताओं पर ईडी कार्रवाई कर रही है।   कांग्रेस इस तरह भेदभाव की कार्रवाई को बर्दास्त नहीं करेगी। वहीं कृषि मंत्री बदल ने कहा कि केंद्र सरकार सभी जांच एजेंसियों को विपक्षी दल खासकर कांग्रेस के नेताओं पर लगा दिया है। उन्होंने कहा कि ईडी सोनिया गांधी से पूछताछ कर जानता को गुमराह कर रही है। भाजपा लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है।

सत्याग्रह कार्यक्रम को संबोधित करते स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार हर तरह की हथकंडे अपना रही है। संवैधानिक संस्थाओं का उपयोग कांग्रेस पार्टी के खिलाफ किया जा रहा है। इडी लगातार कांग्रेस के नेताओं से पूछताछ कर रही है लेकिन यह बताने में सक्षम नहीं कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की गलती क्या है।

सत्याग्रह कार्यक्रम को संबोधित करते कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि केन्द्र सरकर महंगाई से आमजन का ध्यान भटकाने के लिए ईडी के द्वारा विपक्ष के नेताओं को निशाने पर ले रही है। आज पूरे देश भर में कांग्रेसजन सड़कों पर उतर कर लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने कहा कि जब जब विपक्ष केन्द्र के खिलाफ देश की जनता की आवाज बनती है तब तब एजेंसियों का दुरुपयोग कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ केन्द्र सरकार करती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लाख प्रयास कर लें न कांग्रेस को डरा पाएगी न प्रजातंत्र को।

सत्याग्रह सभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने की।

सत्याग्रह सभा को संबोधित करने वालों में विधायक विक्सल कोनगाडी, उमा शंकर अकेला, राकेश कच्छप, ममता देवी, शिल्पी नेहा तिर्की, सुखदेव भगत, केशव महतो कमलेश, सुलतान अहमद, प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, सतीेश पॉल मुंजनी, डॉ राकेश किरण महतो, डॉ एम तौसीफ,  संजय लाल पासवान, नेली नाथन, कुमार गौरव, कुमार राजा, राजेश सिन्हा सन्नी, जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, मनोज सहाय पिंकू, नरेश वर्मा, जैश रंजन पाठक, सुरेश बैठा, अवधेश कुमार सिंह, बृजेन्द्र सिंह, रोशन बरवा, अनूप केशरी, मंजूर अंसारी, शमशेर आलम, सुरेन राम , आनंद बिहारी दूबे शिव कुमार भगत, शािमल है।

सत्याग्रह सभा में प्रदीप तुलस्यान, मदन मोहन शर्मा, रवीन्द्र सिंह, सुनील सिंह, गजेन्द्र सिंह, अजहर पप्पू, आलोक दूबे, चंचल चटर्जी, डॉ सुशील मरांडी, शकील अख्तर अंसारी, अभिलाष साहू, अमरेन्द्र सिंह, आमिर हासमी, ज्योति सिंह मथारू, जगदीश साहु नरेन्द्र लाल गोपी, राजेश चन्द्र राजू, राजकुमार यादव, छोटू सिंह, विजय कुमार सिंह, शहजादा हुसैन, अजय जैन, कमल ठाकुर, सुधीर कुमार चन्द्रवंशी, सोनू इमरान, पंकज मिश्रा, नेसार खान, राजन वर्मा, विनिता पाठक, साधु शरण गोप, बसुदेश वर्मा, तुलसी मोदी, राजन सिंह राजा, फिरोज रिज्वी मुन्ना, योगेन्द्र सिंह बेनी, सोनी नायक, प्रेम कुमार, दीपक ओझा, नितिन सिरमोर, राजीव पांडे, बैलस तिर्की, सीपी संतन, सतीश केडिया, शांतनू मिश्रा,  जितेन्द्र त्रिवेदी,  विनंजय भारती बल्कू, गुलाम रब्बानी, अजय सिंह, चंदन बैठा, राजेश सिंह मिंटू, तनवीर आलम, परवेज आलम, मेरी तिर्की, सत्यनारायाण यादव, प्रमोद सिंह, विजय चौहान, संजय तिवारी, मनोज सिंह, संजय शर्मा,  उमेश गुप्ता, वेद प्रकाश मिश्रा, ज्योति कुमार यादव, राजेश कुमार पप्पू सिंह, मो सलीम, गुड्डा गुप्ता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *