केंद्रीय स्वास्थ्य,चिकित्सा,समाज कल्याण मंत्री का प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत

रांची : झारखंड के सरकारी दौरे पर आए केंद्रीय स्वास्थ्य,चिकित्सा ,समाज कल्याण एवम महिला बाल विकास राज्य मंत्री महेंद्र भाई मुंजपारा भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे।

कार्यालय में माननीय मंत्री जी का स्वागत प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा,कार्यालय मंत्री हेमंत दास,सूरज चौरसिया, प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह,मोर्चा के किसलय तिवारी,पवन साहू,गंगोत्री कुजूर, गणेश मिश्र,ललित ओझा,सीमा सिंह आदि ने किया।

माननीय मंत्री ने  प्रदेश के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं से अनौपचारिक सांगठनिक चर्चा के साथ अपने विभाग की योजनाओं पर प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवम मार्गदर्शन में चल रहे विकास योजनाओं की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *