रिम्स के बॉयज होटल नंबर पांच से अज्ञात जला हुआ शव बरामद

रांची: रिम्स का हॉस्टल हमेशा कोई कोई न कोई कारणों से मीडिया की सुर्खियों में रहा है। इस बीच गुरुवार को हॉस्टल नंबर चार के नीचे झाड़ियों में एक जला हुआ शव बरामद हुआ है।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और रिम्स के निदेशक इसकी जांच कर रहे हैं। बरामद शव किसका है यह आधिकारिक रूप से अबतक नहीं बताया गया है। उधर ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हॉस्टल नंबर चार में रहने वाले मेडिकल छात्र डॉक्टर मदन बीते कई दिनों से लापता हैं। डॉक्टर मदन तमिलनाडु के रहने वाले हैं। हो सकता है की बरामद शव डॉक्टर मदन का हो,इसकी भी जानकारी ली जा रही है।
शव इतना जला हुआ है की कुछ पता नहीं चल रहा है। वहीं पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *