अनियंत्रित कार 8 फीट नीचे खेत में गिरी

पतरातू/रामगढ़ : रसदा पतरातु मां पंच वाहिनी स्कूल के पास रांची से भुरकुंडा की ओर जा रही तेज रफ्तार वेगोनार कार अनियंत्रित होकर आठ फिट नीचे खेत में जा गिरी। रामगढ़ जिले के बासल थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर बदस्तूर जारी है। सड़क दुर्घटना में कितनी ही जाने चली जाती हैं।
रांची से भुरकुंडा की और जा रही तेज रफ्तार JH05Z8465 वेगोनार कार अनियंत्रित होकर रसदा मां पंच बहिनी स्कूल के पास आठ फिट खेत में जा गिरा। मौके पर कार चालक तबरेज अनवर घायल हो गए। मौके स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल रोड एंबुलेंस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही रोड एंबुलेंस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मरीज को तत्काल उपचार करते हुए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहीं एंबुलेंस डॉ सगीर अहमद ने कहा की घायल व्यक्ति तबरेज अभी सुरक्षित है। सड़क निर्माण के बाद इस तरह की दुर्घटनाओं में निरंतर वृद्धि होती जा रही है इसका मुख्य कारण है बच्चों के द्वारा बाइक व कार चलाना, तेज रफ्तार।व सड़क नियम का पालन न करना। इस सड़क में कई घुमावदार मोड़ है जिसकी परवाह न करते हुए चालक गति से कोई समझौता नहीं करते और अपने साथ साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डालते हैं। आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बावजूद इसके इस मार्ग में लोग तेज रफ्तार में गाड़ियां चलाना कम नहीं करते। इसी सड़क में मां पंच बनने मंदिर के समीप भी कई दुर्घटनाएं हुई हैं। इसमें जानमाल का नुकसान पर कई बार हुआ है। छोटी मोटी बाइक के साथ साथ ही बड़े-बड़े ट्रेलर व चार चक्के वाहन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *