मुरहू में एक दिवसीय हांकी प्रतियोगिता का जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने किया उद्घाटन
खूंटी :मूरहू प्रखंड स्तरीय अंतर विवेकानंद सेवा संघ सिरका पसराबेड़ा में विवेकानंद ग्राम विकास समिति एवं खेल समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय हांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया शामिल हुईं। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल आपसी द्वेष को दूर कर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि प्रत्येक गांव में सिंधु कानु खेल क्लब समिति का गठन किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन, रांची के महाराज राजू ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से टीम भावना का विकास होता है और यदि युवाओं को जागरूक किया जाए, तो क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। मौके पर दीनू पहन, सागर पहन, साऊ पाहन, हरसिंग मुंडा, पोदो मुंडा, संबराय मुंडा के साथ सिरका पसराबेड़ा के समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। वहीं गोला कंडिर, उरलू कंदीर, जोतराम ओरेया, उदय मुंडा, पांडेय ओरेया, संदीप मुंडा, मोहन मुंडा, सोमा मुंडा, पुती मुंडा और बंटी ओरेया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं विवेकानंद सेवा संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।प्रतियोगिता का समापन उत्साह और सामूहिकता के संदेश के साथ हुआ, जिसमें खेल को समाज और गांवों के विकास का मजबूत आधार बताया गया।



