झारखंड विधानसभाः सदन में सीएम बोले, भाजपा ने देश के आधे राज्यों बना दी है गृह युद्ध की स्थिति

रांचीः झारखंड विधानसभा का एक दिनी सत्र सोमवार को शुरू हुआ। सदन में सीएम ने कहा कि विश्वास प्रस्ताव लाने की सबसे बड़ी वजह भाजपा है। भाजपा देश के आधे राज्यों में गृह युद्ध की स्थिति बना रही है। जिस राज्य में भाजपा की सरकार नगीं होती है, वहां गृह युद्ध सा माहौल बना दिया जाता है। कपड़ा, सब्जी और राशन को खरीदना सुना था, बीजेपी विधायक खरीद रही है।विपक्ष ने तंत्र को खत्म कर दिया है सिर्फ लोक बचा है। लोकतंत्र को बचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इस बीच रांची विधायक सीपी सिंह अपने आचरण के अनुरूप ही आचरण करूंगा, स्पीकर ने कहा कि आपसे ज्ञान लेने में कोई परहेज नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *