पाकुड़िया में मिट्टी का चांल धसने से दो महिला की मौत

पाकुड़: जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र बीचपहाड़ी घुटुटोला में मिट्टी का चांल धसने से दो महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र निवासी सुरजमुनि मुर्मू 35 वर्ष व मुखी हांसदा 32 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों महिला बीचपहाड़ी से लाल मिट्टी लेने के लिए सुबह ओटो से पहुची थी। मिट्टी लेने के दौरान चांल धसने से दोनों मिट्टी के नीचे दब गई। जिसके बाद दम घोटने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *