हथियार और गोली के साथ दो अपराधी कमंता डैम के पास से गिरफ्तार
खूंटी : खूंटी पुलिस ने हथियार और 2 गोली के साथ दो अपराधियों को कमंता डैम के पास से गिरफ्तार किया। खूंटी डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि खूंटी एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कमंता डैम के पास कुछ अपराधी हथियार के साथ एकत्रित होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन हेतु एसपी ने डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम ने कमंता डैम के पास से दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया।
गिरफ्तार अपराधियों में मुरहू थाना क्षेत्र के बम्हनी का अकबर खान और कोलोमदा का धनंजय सिंह शामिल है। अकबर खान और धनंजय खान का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है। अकबर खान का खूंटी, मुरहू, तपकरा थाना में आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले दर्ज हैं वहीं धनंजय सिंह का पूर्व से ही आर्म्स एक्ट का मामला कर्रा थाना में दर्ज है।
छापामारी टीम में खूंटी थाना प्रभारी मोहन कुमार समेत अन्य पुलिस अवर निरीक्षक और खूंटी थाना की रिजर्व गार्ड शामिल थी।



