नदी में डूबने से दो भाई की मौत ,मातम

रांची: बोकारो जिला अंतर्गत बेरमो के करगली फिल्टर प्लांट के समीप स्थित‌ दामोदर नदी में विश्वकर्मा‌ विसर्जन के दौरान नदी के तेज धारा में दो युवक बह गया । शव को बरामद कर लिया गया।बताया जाता हैं कि स्थानीय गोताखोरों की दो दिन की गहन खोज के बाद 21 सितंबर को रांची से आई एनडीआरएफ टीम ने दामोदर नदी में डूबे दो भाइयों के शव बरामद किए।
बोकारो जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शक्ति कुमार ने बताया कि टीम ने कई घंटों की मेहनत के बाद शव बरामद किया गया । शव उस जगह से लगभग 10 किलोमीटर दूर मिला जहां दोनों भाई डूबे थे। मृतकों की पहचान बिहार के जहानाबाद निवासी विधु प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार और 18 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में की गयी है। परिजनों के अनुसार, दोनों भाई कुछ दिन पहले अपने मामा शिव विनय कुमार के घर करगली नंबर 3, बेरमो आया हुआ था , ताकि वे विश्वकर्मा पूजा में भाग ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *