एयरटेल नेटवर्क से त्रस्त जनता, मुरहू उपप्रमुख अरुण साबू ने दी आंदोलन की चेतावनी
खूंटी :मुरहु प्रखंड में एयरटेल कंपनी की लापरवाही से नेटवर्क की समस्या दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है। कंपनी द्वारा 5G सेवा देने का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत में यहाँ महीनों से केवल 3G और 4G की कमजोर नेटवर्क सेवा ही मिल रही है।
इस वजह से प्रखंड कार्यालय सहित अन्य सरकारी कार्यालयों का कामकाज पूरी तरह बाधित हो चुका है। जनता को छोटी-छोटी आवश्यक सेवाओं के लिए भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मुरहू के उपप्रमुख अरुण साबू ने बताया कि उन्होंने कई बार स्थानीय डीलर और नेटवर्क अधिकारियों से शिकायत की, परंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि एयरटेल द्वारा जनता से लिया गया मासिक और वार्षिक शुल्क, सेवा न देकर, गबन जैसा प्रतीत होता है।
ग्रामीणों में आक्रोश इस कदर बढ़ चुका है कि लोग अब उपायुक्त महोदय को सामूहिक रूप से ज्ञापन देने और ज़रूरत पड़ने पर एयरटेल टावर को बंद करवाने का निर्णय ले चुके हैं।
उप प्रमुख ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नेटवर्क की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो जनता को मजबूर होकर आंदोलन और उग्र विरोध करना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी एयरटेल कंपनी और संबंधित अधिकारियों की होगी



