ग्रामीणों को गुमराह करने के लिए आधा अधूरा बयान देकर श्रेय लेने का प्रयास पूर्व मंत्री को शोभा नहीं देता है: बोदरा

खूंटी: कर्रा प्रखंड के सावड़ा से आटा रोड पर मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत बनने वाले पूल पर पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ मुंडा द्वारा दिया गया बयान हताशा का परिचायक है। यह बात झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा।
उन्होंने आगे कहा कि पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री को यह भी बताना चाहिए कि जब उनके मंत्रित्व काल में उक्त पूल निर्माण की स्वीकृति दी गई थी, तो उसके डी पी आर निर्माण, निविदा तथा कार्यादेश के सम्बन्ध में भी बताना चाहिए। ग्रामीणों को गुमराह करने के लिए आधा अधूरा बयान देकर श्रेय लेने का प्रयास पूर्व मंत्री को शोभा नहीं देता है। बोदरा ने यह भी कहा कि खूंटी जिला के कुछ गिने चुने पूल निर्माण की स्वीकृति ही उनकी उपलब्धि है तो इसे अपने गृह जिला के साथ सौतेला व्यवहार ही कहा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *