पुलिस संस्मरण दिवस पर वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
गणादेश,बोकारो : झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-चार बोकारो वाहिनी परिसर में बीते दिन को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-चार के
समादेष्टा शम्भु कुमार सिंह ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया । समादेष्टा चार एवं राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानों ने संयुक्त रूप से अमर वीर शहीदों को नमन किया एवं मुख्य अतिथि श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में पुलिस के 10 जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था, उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष यह दिवस मनाया जाता है।”उन्होंने कहा कि राज्य की शांति व्यवस्था बनाए रखने और नक्सलवाद पर नियंत्रण में जिन पुलिसकर्मियों ने प्राणों की आहुति दी है, उनका बलिदान अमूल्य है।इस अवसर पर वीर शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में झारखण्ड सशस्त्र पुलिस के उपाधीक्षक पतरस बरवा, पुलिस निरीक्षक अजय राम, रामजी तिवारी, अवर निरीक्षक राम भवन सिंह, चंदेश्वर सिंह, पुलिस संघ एवं चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, जैप-4 और एसआईएसएफ के सभी पुलिस पदाधिकारी-कर्मी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।



