दर्दनाक हादसाः सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल, शादी सामारोह से लौट रहे थे घर
गिरिडीहः गिरिडीह में शनिवार की सुबह सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना केंदुआडीह के पास हुई। जहां एक कार पलट गई। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। सभी नवादा से तिसरी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। कार में पांच लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार गम्हरियाटांड निवासी प्रभात लाल बरनवाल अपने परिवार के साथ नवादा से शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी बीच केंदुआडीह के पास चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से खेत मे जा गिरा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणो की जांच कर रही है।

