सरहुल पर्व शोभायात्रा में पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने चना,गुड और ठंडा पानी वितरण किया
लातेहार: प्रकृति पर्व सरहुल के पावन मौके पर वासावाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में झामुमो के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम शामिल हुए। उनके साथ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ,पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव थे।
वहीं शहर के शहीद चौक पर सरहुल शोभायात्रा में शामिल लोगों को चना गुड़ एवं शरबत का वितरण पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने क्या। मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार,पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, झामुमो नगर अध्यक्ष रिंकु कच्छप ,प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की जी,अंकित पाण्डेय ,विशाल कुमार, रविन्द्र प्रजापति ,संतोष अग्रवाल,कौशल पाण्डेय जी,उज्जवल पाण्डेय,चन्दन कुमार, मो.रिज़वान,अरशद खान ,दीपक कुमार ,विकाश कुमार जी,शुभम गुप्ता,अशोक यादव जी,संतोष यादव,मोनू सिंह,मुन्नी गुप्ता,बिपिन कुमार जी,अरशद अंसारी,मोहित कुमार,नीरज रजक मुख्य रूप से उपस्थित थे।



