द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

खूंटी: नगर पालिका चुनाव 2026 के सफल संचालन हेतु उपायुक्त आर० रॉनिटा के निर्देश पर मंगलवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ कन्या विद्यालय में कुल 124 मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मतदान अधिकारी द्वितीय एव तृतीय शामिल थे।
उक्त प्रशिक्षण का सामान्य प्रेक्षक राज्य निर्वाचन आयोग, रश्मि लकड़ा द्वारा जायजा लिया गया इस दौरान उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, डीसीएलआर अरविंद कुमार ओझा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा कुजूर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सामान्य प्रेक्षक एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने बारी-बारी से प्रशिक्षण कक्ष में प्रशिक्षण कार्यो का जायजा लिया एवं प्रशिक्षण ले रहे द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों को अच्छे से प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। इस क्रम में उक्त पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण ले रहे मतदान अधिकारियों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम प्रशिक्षण की गम्भीरता से अवगत कराया।
प्रशिक्षण के क्रम उक्त मतदान कर्मियों को नगर पंचायत चुनाव 2026 के आदर्श आचार संहिता के मूल निर्देशों से अवगत कराते हुए मतदान की पूरी प्रक्रिया जैसे- बुथ का निर्माण, पीठासीन पदाधिकारी के साथ सभी मतदान अधिकारी के लिए बैठने की व्यवस्था, मतदान अभिकर्ता की नियुक्ति, उनके बैठने की व्यवस्था समेत अन्य के संबंध में अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान में प्रयुक्त होने वाले सभी प्रपत्र, पैकेट सहित मतपेटिक को खोलने, सील करने की सभी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गयी। मौके पर मतपेटियों के संचालन की व्यवहारिक प्रकिया से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *