मांडर में आजीविका न्याय सलाह केंद्र व महिला संकुल संगठन कार्यालय का उद्घाटन, 115 महिला उद्यमियों को मिला सीईएफ लाभ

रांची :रांची जिले के मांडर प्रखंड में मंगलवार को मांडर आजीविका न्याय सलाह केंद्र, एकल सुविधा केंद्र तथा मांडर आजीविका महिला संकुल संगठन के कार्यालयों का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और अधिकार-संपन्न बनाने के लिए निरंतर ठोस और प्रभावी कदम उठा रही है। आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत कर उन्हें स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।
कार्यक्रम के दौरान ओएसएफ परियोजना के अंतर्गत सखी मंडल से जुड़ी 115 महिला उद्यमियों को कुल ₹59,72,000 की कम्युनिटी एंटरप्राइज फंड राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही लाभुक महिलाओं के बीच आजीविका से जुड़ी विभिन्न परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। मंत्री ने कहा कि यह सहायता महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ स्वरोज़गार को बढ़ावा देगी।
समारोह के दौरान जेंडर शपथ दिलाकर सामाजिक समानता, सम्मान और जागरूकता का संदेश दिया गया। मंत्री ने कहा कि आजीविका न्याय सलाह केंद्र और एकल सुविधा केंद्र ग्रामीण महिलाओं को न्याय, आजीविका तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक सरल, सुलभ और एकीकृत पहुँच उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की भी उपस्थित रहीं। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिला केंद्रित योजनाएं राज्य के समग्र ग्रामीण विकास की मजबूत नींव हैं।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, आजीविका मिशन से जुड़े प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *