आम्रेश्वर धाम में हजारों शिवभक्तों ने किया जलार्पण

खूंटी:श्रावणी मेला के अवसर पर आम्रेश्वर धाम, खूंटी में  शिवभक्तों के आने का अविराम सिलसिला जारी है।रविवार को मलमास के तीसरे  रविवार को आम्रेश्वर धाम में हजारों  शिवभक्तों ने जलार्पण किया। शिवभक्तों की टोली मुख्य मंदिर में भोले शंकर का जलाभिषेक के पश्चात् देवी-देवताओं के अन्य  मंदिरों में पूजा-अर्चना की।
धाम परिसर में मंदिरों की श्रृंखला है। यहां  दुर्गा मंदिर, श्री राम -जानकी दरबार, श्री राधा-कृष्ण मंदिर, श्री गणेश भगवान सहित कई मंदिर हैं। आज जैप, रांची की महिलाओं  एवं हिनू, रांची की कीर्तन मंडली द्वारा अलग-अलग-अलग भजन एवं कीर्तन की आकर्षक प्रस्तुति कर श्रद्धालुओं को शिव भक्ति के रंग से सराबोर कर दिया ।

प्रबंधन समिति के सौजन्य के अनुसार आज लगभग  40,000 शिव भक्तों ने आम्रेश्वर धाम में जलाभिषेक किया।
आम्रेश्वर घाम में शीघ्र दर्शनम् की व्यवस्था  तहत भोले शंकर का शीघ्र दर्शन के अभिलाषी प्रत्येक  श्रद्धालु को आम्रेश्वर धाम के प्रबंध समिति के समक्ष 250 रुपये  सहयोग राशि जमा करनी होती है। आज करीब 50 शिवभक्तों ने  शीघ्र दर्शनम् का लाभ प्राप्त किया।   
धाम परिसर में दूरदराज के क्षेत्र  से आने वाले शिवभक्तों के लिए रात्रि  विश्राम हेतु धर्मशालाएं भी हैं।

आम्रेश्वर धाम परिसर में  जिला प्रशासन के  निर्देशानुसार  श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा की तमाम व्यवस्थाएं  कायम हैं। शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट स्थापित है। दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त  हैं। सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। जिला पुलिस, जैप और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। तोरपा, कर्रा, खूंटीऔर मुरहू थाना की पुलिस के अलावा महिला पुलिसकर्मी  प्रतिनियुक्त हैं। शिवभक्तों  के कतार को व्यवस्थित एवं जलाभिषेक के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने  हेतु  पुलिस बल के साथ प्रबंधन समिति,आम्रेश्वर धाम  के पदधिकारी और वॉलैंटियर्स भी सक्रिय रहते हैं ताकि  शिवभक्तों  को  जलार्पण के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। शाम होने के साथ धाम परिसर  एवं  आसपास का क्षेत्र रोशनी से जगमग हो जाता है।
धाम परिसर में  लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कई सीसी टीवी कैमरे लगे हैं।

अंगराबाड़ी स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर द्वारा आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था के साथ दर्शनार्थियों को चिकित्सा की सुविधा कराया जा रहा है। धाम परिसर में चिकित्सा शिविर भी लगाया है।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, खूंटी द्वारा आम्रेश्वर धाम  में सूचना सहायता केंद्र सह प्रदर्शनी शिविर लगाया गया।  किया गया है। साथ  ही एलईडी वैन संचालित हैं।  इनके माध्यम से सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सृजन  योजना, केसीसी, सर्वजन पेंशन योजना  सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारियां लोगों को  दी जा रही है। योजनाओं से लाभ उठाने की अपील की जा  रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *