झारखंड के स्कूली बच्चों के हक में सेंधमारी, 2 करोड़ 79 लाख रुपए का कर दिया घोटाला

रांची। झारखंड में शिक्षा माफियाओं ने एक बार फिर बच्चों के हक में डाका डाल दिया है बच्चों की पोशाक सहित अन्य सामग्रियों के लिए मिले दो करोड़ 79 लाख रुपए डकार लिए गए।मामला पूर्वी सिंहभूम का है। जहां स्कूल के डेवलपमेंट और बच्चों के पोशाक के लिए मिले पैसों का आपस में ही बंदरबांट कर लिया गया। मैं स्कूल का विकास हुआ और ना ही बच्चों की सामग्री ही खरीदी गई लेकिन आपूर्तिकर्ताओं को दो करोड़ 79 लाख रुपए का भुगतान भी हो गया।बताते चलें कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतिम माह मार्च के प्रथम सप्ताह से 30 मार्च तक विभिन्न मद में शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को कुल दो करोड़ 79 लाख 10 हजार रुपए का आवंटन मिला। इस राशि को 31 मार्च तक खर्च करना था। इस कारण आनन-फानन में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों के निर्देश पर आपूर्तिकर्ताओं से स्कूलों ने सामग्रियों का वाउचर लेकर बैंकों में जमा कर दिया। इन वाउचर के आधार पर बैंकों ने आपूर्तिकर्ताओं के खाते सामग्रियों की रकम भी भेज दी। लगभग 1400 स्कूलों ने आपूर्तिकर्ताओं का वाउचर बैंक में जमा कर दिया। इन वाउचर में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों तथा प्रधानाचार्य ने हस्ताक्षर भी किए। इस आधार पर बैंकों ने आपूर्तिकर्ताओं के खाते में राशि का भुगतान किया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों की ओर से स्कूलों को बताया गया था कि निर्धारित सामग्रियां सप्ताह दस दिन में स्कूलों को उपलब्ध करा दी जाएगी, लेकिन यह काम मई से प्रारंभ हुआ। अब पूर्वी सिंहभूम के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी स्कूलों को खर्च की गई राशि व सामग्रियों की खरीद का उपयोगिता प्रमाण पत्र मांगा है।
लेकिन अब तक स्कूलों ने प्रमाण पत्र जमा नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *