खूंटी में सिद्धो-कानू सहकारी समिति की कार्यशाला, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

खूंटी : नगर भावन में बुधवार को उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वाधान में सिद्धो-कानू कृषि एवं लघु वन उपज जिला सहकारी समिति की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।
इस अवसर पर सिद्धो-कानू राज्य संघ के सचिव, वन प्रमंडल पदाधिकारी, प्रबंधक निदेशक जिला संघ, विकास आयुक्त खूंटी, डीएम नाबार्ड के राज्य प्रबंधक रांची, जिला कृषि पदाधिकारी खूंटी, सहायक निबंधक सहकारिता समिति समेत जिला के सभी एमपीसी के अध्यक्ष, सचिव एवं सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने पर विशेष जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने लघु वनोपज के बेहतर प्रबंधन, आयुर्वेदिक उत्पादों के मूल्य संवर्धन और बाजार तक पहुंच सुनिश्चित करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से खेती, पशुपालन और औषधीय पौधों के उपयोग की जानकारी दी गई।
नाबार्ड और कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि सहकारिता मॉडल को सशक्त बनाकर न केवल किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उपायुक्त ने कहा कि एमपीसी को एकजुट होकर कार्य करना होगा, तभी जिले के किसान आत्मनिर्भर बन पाएंगे।
कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने और किसानों को तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।इस अवसर पर कांग्रेस नेता सयूम अंसारी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *