नामकुम में 21 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या
रांची :जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के राजा उलातु पंचायत के जिरगी टोली में एक 21 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया।मृतक की पहचान अमरजीत कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के लखीसराय का रहने वाला था।मिली जानकारी के अनुसार, अमरजीत अपने पिता शिवनाथ साह के साथ स्थानीय एक डेयरी फार्म में काम करता था। रोज की तरह दोनों पिता-पुत्र काम पर थे। सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे पिता शिवनाथ गायों के लिए कुट्टी (चारा) लेने बाहर गए हुए थे।जब शिवनाथ साह कुट्टी लेकर वापस डेयरी लौटे, तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। अमरजीत डेयरी के ही एक कमरे में फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलते ही नामकुम पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



