घाटशिला उपचुनाव के लिए घाटशिला के कई बूथों पर सुबह से ही लगी मतदाताओं की लंबी कतार
घाटशिला: मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा।सोमवार को ही पोलिंग पार्टियों को पूरी तैयारी के साथ मतदान केंद्रों पर भेज दिया गया था। इससे पहले डीसी और एसपी ने सभी तैयारियों की समीक्षा की।मतदान केंद्रों के अंदर-बाहर CCTV लगाए गए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित रहे।



