भागलपुर में थम नहीं रहा हत्याओं का दौर ,पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
भागलपुर। जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई हत्याओं ने न सिर्फ सनसनी फैला दी, बल्कि पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
नवगछिया में युवक की गोली मारकर हत्या :
नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव की है, जहां बीती रात एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तेतरी पकरा दोनिया टोला निवासी साजन कुमार (पुत्र सुभाष राय) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, साजन देर रात कुछ अन्य युवकों के साथ तेतरी दुर्गा मंदिर के सामने और बजरंगबली मंदिर के पीछे स्थित एक बगीचे में चिमनी भट्ठे के पास बैठा था। इस दौरान सूखा नशे की हालत में आपसी विवाद हुआ, जिसके बाद दो गोलियां चलाई गईं। एक गोली साजन को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।
कोसी नदी से युवक का शव मिला:
गंगा पार बिहपुर प्रखंड स्थित हरियो निवासी कैलाश साह के पुत्र टिंकू कुमार का शव कोसी नदी से बरामद किया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इधर सोमवार को मृतक युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। तीन जुलाई की रात करीब एक बजे से ही मेरा पुत्र टिंकू लापता हो गया था। इसकी सूचना झंडापुर थाना में दी गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद दिनांक छह जुलाई को लोकमानपुर के समीप कोसी जलधारा के बीच बने टीले पर क्षत-विक्षत स्थिति में पुत्र का शव मिला। पिता ने आशंका जताई है कि अज्ञात द्वारा अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है। मेरे पुत्र के पास जो मोवाइल 6383447747 था। जिससे मेरा अंतिम बार बात तीन जुलाई की रात करीब 8:30 बजे बात हुई थी।
हबीबपुर में चाकू से हमला, एक की मौत, एक घायल :
भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के बदरे आलमपुर की है। देर रात करीब एक बजे पड़ोसी से हुए विवाद में मुहम्मद सद्दाम और उसके भाई कोनैन पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने सद्दाम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कोनैन की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
तीन गिरफ्तार, पूछताछ जारी
हबीबपुर थाना पुलिस ने घटना के आधे घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए हमलावर मुहम्मद सालेम, उसकी मां और बहन को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सिटी-2 राकेश कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज कुमार राउत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों आरोपितों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हमले में मवेशी काटने वाले चाकू का इस्तेमाल किया गया था।



