बिहार में सरकार तो है लेकिन विश्वसनीयता खत्म हो गई : आरसीपी सिंह

शेखपुरा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निकट सहयोगी रह चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बिहार सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यह पहली बार हो रहा है कि सरकार तो है, मगर आम लोगों में सरकार कि विश्वसनीयता समाप्त हो गई है। बिहार में सरकार होने का कोई असर आम जनमानस में नहीं दिखता है। उन्होंने केंद्रीय बजट को दूरगामी असर वाला बताया।
आरसीपी सिंह गुरुवार को नवादा के कौआकोल जाने के क्रम में कुछ देर के लिए शेखपुरा में रुके, जहां उन्होंने पत्रकारों से भी बात की।
समस्याओं का निदान यात्राओं से नहीं होगा
उन्होंने कहा कि बिहार में जो समस्या है, उसका निदान ऐसी यात्राओं से नहीं बल्कि, राजनीतिक दलों के साथ बैठकर वार्ता करने से निकलेगा। जदयू में पल रहे राजनीतिक संकट पर कहा कि उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार के बीच क्या समझौता हुआ था, यह सबको जानना चाहिए। सब कुछ पर्दे के पीछे नहीं चलेगा।
महागठबंधन में जाने का कोई सवाल नहीं
आरसीपी सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा हिस्सेदारी की जो बात कह रहे हैं, नीतीश जी को इसको साफ करना चाहिए। अपनी भावी राजनीतिक योजना पर आरसीपी ने कहा कि हम बिहार का भ्रमण करके लोगों से बात कर रहे हैं, मगर महागठबंधन में जाने का कोई सवाल नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *