खूंटी : एंबुलेंस के लिए तड़पता रहा युवक,मेगा हेल्थ कैंप भी काम नहीं आया,चली गई जान

खूंटी: भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय द्वारा स्थानीय बिरसा कॉलेज स्टेडियम में मेगा हेल्थ कैंप लगाया गया। इसमें करीब चार सौ डॉक्टर और सैकड़ों मरीजों का इलाज हुआ। लेकिन नीचे चौक पर सड़क दुर्घटना में युवक एंबुलेंस के लिए तड़पता रहा और उसकी जान चली गई। मेगा हेल्थ कैंप भी इस युवक के कोई काम नहीं आया। वहीं तक मृतक व्यक्ति कर्रा थाना के कुदलूम गांव का भोला सिंह बताया जा रहा है।
इस संबंध में आदिवासी नेता मार्शल बारला ने कहा कि करोड़ों रुपए खर्च कर इस मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।लेकिन इसका समुचित लाभ स्थानीय लोगों नहीं मिला। एक व्यक्ति जिंदगी के लिए तड़पता रहा और उसे एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली। समय पर यदि एंबुलेंस आ जाता और उसका उपचार हो जाता तो उस व्यक्ति की जान बच जाती। उन्होंने कहा कि मेगा हेल्थ कैंप में सरकारी राशि का बंदरबांट हुआ है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की।
वहीं झामुमो जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि इस मेगा हेल्थ कैंप में जिला प्रशासन ने पूरा तंत्र को लगा दिया। अस्पताल में न तो डॉक्टर थे और न ही नर्स। एंबुलेंस को भी लोगों को गांव से लाने और पहुंचने में लगा दिया गया था। सड़क दुर्घटना में मृतक व्यक्ति के पास यदि समय पर एंबुलेंस पहुंच जाता तो उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि इस मेगा हेल्थ कैंप में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का भी अपमान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *