कोचिंग एक्ट का उल्लंघन कर रहे संस्थानों पर कार्रवाई करे नगर निगम, अन्यथा विद्यार्थी परिषद करेगी उग्र आंदोलन
रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रॉंची महानगर के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रॉंची नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों द्वारा ‘कोचिंग संस्थान (नियंत्रण एवं विनियमन) अधिनियम’ के खुले उल्लंघन पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।
परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त को अवगत कराया कि रॉंची के लालपुर, हरमू और रातू रोड जैसे क्षेत्रों में कोचिंग संस्थान बिना किसी सुरक्षा मानक के चल रहे हैं। कई संस्थानों में न तो फायर सेफ्टी की व्यवस्था है और न ही पर्याप्त निकास द्वार। संकरी गलियों में चल रहे इन संस्थानों में हज़ारों छात्रों की जान जोखिम में है।
अभाविप महानगर मंत्री ने कहा कि:
“कोचिंग संस्थान शिक्षा के नाम पर व्यापार केंद्र बन गए हैं। एक्ट के अनुसार पंजीकरण, पार्किंग की व्यवस्था और मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य हैं, लेकिन रॉंची नगर निगम की उदासीनता के कारण ये संस्थान मनमानी कर रहे हैं। यदि एक सप्ताह के भीतर इन पर कार्रवाई शुरू नहीं हुई, तो विद्यार्थी परिषद नगर निगम का घेराव करेगी।”
ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें की गई हैं:
सभी कोचिंग संस्थानों का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन और फायर ऑडिट हो।
क्षमता से अधिक छात्रों को बैठाने वाले संस्थानों पर जुर्माना लगे।
सड़कों पर लग रहे जाम को रोकने के लिए पार्किंग सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर , महानगर मंत्री सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



