पूजा सिंघल प्रकरण में ईडी की रडार में आए प्रेम प्रकाश का कछुआ एक महीने तक जैविक उद्यान में रहेगा कोरेंटिन

कंबोडिया मूल का रॉयल टर्टल कछुआ पूरी तरह है स्वस्थ
रांचीः पूजा सिंघल प्रकरण में ईडी के रडार में आए प्रेम प्रकाश का कछुआ एक महीने तक बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में काोरेंटिन में रहेगा। इसके बाद इसे दर्शकों के लिए सार्वजनिक किया जाएगा। कंबोडिया मूल का रॉयल टर्टल कछुआ पूरी तरह से स्वस्थ्य है। 25 मई को ईडी से इसे वन विभाग को सौंप दिया था। लेकिन ईडी के रडार में आए प्रेम प्रकाश सहित अन्य लोगों की तरह इस कछुआ ने भी वन विभाग को असमंजस में डाल दिया है। वन विभाग के अफसर भी नहीं समझ पा रहे हैं कि वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कैसे कार्रवाई करे। चूंकि कछुआ विदेशी है। विदेशी कछुआ पर यहां कानून लागू नहीं होता है। भारत के कानून के तहत वन विभाग की ओर से दर्ज मामला मजबूत नहीं होगा। अब वन विभाग के अफसर भी असमंजस में पड़ गए हैं। प्रम प्रकाश का कछुआ कंबोडिया मूल का रॉयल टर्टल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *