पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की तैयारी पूरी,राज्य के प्रत्येक बूथ और गांवों-शहरों में दीप जलाए जाएंगे
रांची : भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के दिशा निर्देश और नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार की शाम 7 बजे भव्य दीपोत्सव और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने बताया कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर को पूरे प्रदेश में मठ, मंदिर, घरों, कार्यालयों एवम प्रतिष्ठानों में भाजपा के कार्यकर्ता आम जनता के साथ मिलकर ‘आर्शीवाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना और आशीर्वाद देने का काम करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रांची पश्चिमी जिला अंतर्गत कुच्चू मंडल के दुर्गा मंदिर में, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवम संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रांची महानगर स्थित अल्बर्ट एक्का चौक तथा राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा सरला बिरला में आयोजित दीपोत्सव में शामिल होंगे
राज्य के प्रत्येक बूथ और गांवों-शहरों में लाभार्थियों व कार्यकर्ताओं द्वारा घरों के आंगन और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे।
रांची महानगर के अल्बर्ट एक्का चौक, जेल मोड़, रातू फ्लाई ओवरब्रिज, लाइट हाउस जगनाथपुर, रांची पश्चिमी जिला के कुजू स्थित दुर्गा मंदिर, कोडरमा के आर पी आई ग्लोबल स्कूल, धनबाद के राम मंदिर चिटाही धाम, दास बस्ती पांडर पाला, पलामू के कोयल नदी के तट पर, साहेबगंज के नमामि गंगे घाट, साहेबगंज के जयन्ती ग्राम दलित बस्ती में, देवघर स्थित एम्स परिसर में, चतरा के जतराही बाग दुर्गा मंदिर, रामगढ़ जिला के रजरप्पा स्थित शक्ति पीठ के प्रांगण में दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय को भी भव्य तरीके से सजाया जाएगा एवं पूरे राज्य भर में लाखों आशीर्वाद का दीया प्रजवल्लित किया जाएगा।


