वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से रांची पहुंची,एक नजर देखने और सेल्फी लेने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

रांची:पटना से रांची के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुरू हो गया। सोमवार को पटना से रांची स्टेशन महज छह घंटे में पहुंच गई। पटना से यह ट्रेन सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रांची के लिए प्रस्थान की थी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रांची स्टेशन पहुंचते ही लोगों की भीड़  उमड़ पड़ी। लोग ट्रेन के साथ सेल्फी लेते नजर आए। दोपहर एक बजे रांची के प्लेटफार्म दो पर रुकी।
चालक ने बताया की वंदे भारत एक्सप्रेस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। रांची से पटना चलाने की तैयारी है। फिलहाल ट्रायल किया गया है। इसकी स्पीड 150है। इसमें यात्री सुविधाएं बहुत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *