सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सत्तापक्ष की बैठक हुई
रांची: विधानसभा बजट सत्र को लेकर मंगलवार को एटीआई सभागार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मंत्रियों और विधायकों को निर्देश दिया गया कि वे सदन में पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहें. सत्ता पक्ष सत्र के दौरान पूरी मजबूती और समन्वय के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा. विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले हर उचित सवाल का तथ्यों और तैयारी के साथ जवाब दिया जाएगा. बैठक में विधायी कार्यों के सुचारू संचालन और सरकार की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से रखने पर भी चर्चा हुई



