28अक्टूबर को हरमू मैदान में होगा संकल्प यात्रा का भव्य समापन कार्यक्रम: प्रदीप वर्मा

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की राज्य व्यापी संकल्प यात्रा का समापन कार्यक्रम आगामी 28अक्टूबर को हरमू मैदान रांची में 11बजे पूर्वाह्न आयोजित होगा, यह जानकारी यात्रा के संयोजक एवम प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की नाकामियों,विफलताओं ,राज्य में व्याप्त सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार,ध्वस्त विधि व्यवस्था,बेरोजगारी,महिला उत्पीड़न ,खनिजों की लूट,तुष्टिकरण के खिलाफ 17अगस्त से प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल के नेतृत्व में संकल्प यात्रा प्रारंभ हुई ।
बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जी ने राज्य के सभी 81विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए राज्य की स्थिति को बताने का संकल्प लिया था। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष की यह संकल्प यात्रा जनता के अपार समर्थन से जन संकल्प यात्रा में बदल गई।
उन्होंने बताया कि अबतक 71विधानसभा क्षेत्र में यह यात्रा आठ चरणों में संपन्न हो चुकी है। बरसात के मौसम में भी जिस प्रकार से जनता राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को सुनने की उमड़ी है उससे स्पष्ट है कि जनता हेमंत सरकार के कारनामों से ऊब चुकी है।
डॉ वर्मा ने बताया कि अभी दशहरा के कारण यात्रा अवकाश है। और आगामी 28अक्टूबर को रांची के हरमू मैदान में यात्रा का समापन कार्यक्रम होगा।
बताया कि समापन कार्यक्रम में 6विधानसभा क्षेत्र रांची,हटिया,कांके,मांडर,खिजरी और तमाड़ विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त सभा होगी जिसमे हजारों कार्यकर्ता एवम जनता जुटेगी।
डॉ वर्मा ने बताया कि संकल्प यात्रा के साथ ही पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम भी चलाया जा रहा था जिसमें अमृत वाटिका के निर्माण हेतु गांव गांव से मिट्टी ,शहीद स्थल,शहीदों के गांव ,ऐतिहासिक स्थलों से कलश में भरकर मिट्टी संग्रह की गई है।
बताया कि ऐसे सभी 263 प्रखंड एवम 49नगर निकाय क्षेत्र को मिलाकर 312कलश 28अक्टूबर को सम्मान पूर्वक रांची हरमू मैदान पहुंचेंगे।जिन्हे नई दिल्ली केलिए रवाना किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह संयुक्त कार्यक्रम राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को एक नया संदेश और नई प्रेरणा से भर देगा।
डॉ वर्मा ने बताया कि समापन कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से चल रही है। पूजा के साथ कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारी में भी जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *