सुरों की मलिका आशा भोसले के निधन पर संपूर्ण राष्ट्र शोकाकुल हुआ    

    
मुम्बई: आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल 2026 को 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। उनकी मृत्यु का कारण मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बताया गया है। आशा भोसले एक प्रसिद्ध गायिका थीं, जिन्होंने अपने करियर में 12,000 से अधिक गाने गाए थे
आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को सांगली, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1943 में की थी और जल्द ही हिंदी सिनेमा की एक प्रमुख गायिका बन गईं। उन्हें ‘सुरों की मलिका’ के नाम से भी जाना जाता था ।
आशा भोसले को उनके काम के लिए कई पुरस्कार मिले, जिनमें पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं
आशा भोसले लता मंगेशकर की छोटी बहन थी। दोनों बहनों ने हिन्दी सिनेमा में अपने गायन से एक अलग पहचान बनाई थी।
आशा भोसले और लता मंगेशकर दोनों ने अपने करियर में क ई हिट गाने गाए और दोनों को ही भारतीय सिनेमा में एक जाने माने हस्ती के रूप में ख्याति प्राप्त किया।बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष , अनमोल कुमार ने आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *