चान्हो प्रखंड के चोरेया-तरंगा मुख्य सड़क की स्थिति दयनीय, लोगों को हो रही भारी परेशानी

रांची: चान्हो प्रखंड के तरंगा के भवानी चौक से लेकर चोरेया मोड़ तक लगभग 7 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क निर्माण कार्य को लेकर दोनों ओर मिट्टी गिराई गई थी, लेकिन बारिश के कारण वह मिट्टी बहकर सड़क के बीचों-बीच आ गई है, जिससे लोगों का चलना-फिरना बेहद मुश्किल हो गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर पड़ी फिसलन भरी मिट्टी के कारण दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। इस मार्ग से रोजाना स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का शिलान्यास विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। लोगों ने प्रशासन से सड़क मरम्मत कार्य में तेजी लाने और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *