गंगा में मिला महिला और ड्राइवर का शव , तीन दिन से था लापता, अवैध संबंध में हत्या की आशंका

प्रदीप विद्रोही ,भागलरपुर: जिले के कहलगांव अनुमंडल स्थित पीरपैंती में ड्राइवर और एक महिला का शव पुलिस को गंगा किनारे मिलने से हड़कंप मच गया है। अवैध संबंध में हत्या की बात सामने आ रही है। हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों को गंगा में फेंक दिया गया था। युवक का एक हाथ टूटा हुआ और सिर में गंभीर चोटें हैं। शव पीरपैंती भवानीपुर गंगा घाट से मिली है।
वहीं, बंटी के पिता ने बताया कि पिछले दस वर्षों से सियाराम सिंह के यहां स्कार्पियो चला रहा था। उन्होंने आगे बताया कि तीन दिन पहले मेरा बेटा काम करने गया था। जिसके बाद वो लौट कर घर नहीं आया। फोन करने पर कहा कि घर आकर बात करूंगा। कुछ परेशान लग रहा था। जब उसके मालिक को फोन किया तो उन्होंने कहा कि किसी इमरजेंसी काम से बाहर गया है। दूसरे दिन मैं मालिक के घर ही पहुंच गया। उसकी पत्नी ने कहा कि आपका बेटा यहां से तो चला गया। तीसरे दिन गंगा किनारे के चरवाहों से सूचना मिली कि एक शव गंगा किनारे है. पहचान करने पर वह मेरे बेटा का ही निकला।
मामले की सूचना मिलते ही कहलगांव डीएसपी – 2 अर्जुन कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक ड्राइवर की पहचान कुशालपुर निवासी बंटी सिंह (22 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं महिला बाखरपुर की है। घटना की पड़ताल विस्तार से की जा रही है।
मृतक ड्राइवर के पिता ने गाड़ी मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सियाराम, उसके बेटे और एक बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मृतका सियाराम के साले की पत्नी थी। ग्रामीणों के मुताबिक महिला और ड्राइवर के बीच अवैध संबंध था। दोनों को अवैध रूप से रिलेशन बनाते हुए सियारम ने देख लिया था। इस वजह से उसकी हत्या कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *